गोरखपुर
युवक पर युवती को भगाने का केस दर्ज
Loading...
Loading...
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र के ग्राम बेलनापार से एक 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में गोला पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलनापार की पीड़िता ने गोला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 17 फरवरी को गोला उपनगर के वार्ड नंबर 10 निवासी सत्येंद्र पुत्र चंद्रशेखर हरिजन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी समेत कई स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
Loading...
शिकायत के आधार पर गोला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश में जुट गई है।
Continue Reading
