Connect with us

वाराणसी

युवक ने समाप्त की इहलीला, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के महामना नगर कॉलोनी में एक 32 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विक्की पटेल के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विक्की लेढ़ूपुर में संविदा पर बिजली का काम करता था और अपने स्वभाव से मिलनसार और खुशमिजाज था।

विक्की के करीबी लोगों ने बताया कि वह हमेशा हंसता-खेलता रहता था और उसकी किसी प्रकार की नशे की आदत नहीं थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता का नाम सोमनाथ है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद उसकी पत्नी गहरे शोक में डूबी हुई है और रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading...

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।




Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page