वाराणसी
युवक ने पुल से कुद कर दी जान
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
लोहता। थाना क्षेत्र के भरथरा स्थित पिसौर पुल से रविवार की सुबह 11 बजे एक व्यक्ति ने कुद कर जान दे दिया। पुलिस ने शव.को पानी से बाहर.निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय.ने बताया की दिनेश कुमार पटेल पुत्र सोमारू पटेल चोलापुर थाना क्षेत्र के आदमपुर फकीरपुर का निवासी था। भरथरा में अपने फुफा जो मक्खन पटेल के यहां जा रहा था। पिसौर पुल पर अपनी साईकिल खडी करके वरूणा नदी में कुद गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचनापर पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष मौंके पर पहुंच कर गोताखोर की मदद से.शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने की कोशिश किएः काफी देर बाद भरथारा के लोगों ने उसकी शिनाख्त किया।परिवार के लोगों ने बताया की दिनेश की दिमागी हालत ठीक नहीं था। उसकी दवा चल रही थी। पत्नी का नाम रेखा देवी है। एक चार साल का लडका है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
