Connect with us

पूर्वांचल

यात्रियों से चोरी करने वाले दो शातिर चोर पकड़ाए

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर| रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, गाजीपुर सिटी तथा अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से यात्री संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर प्लेटफार्म सं. 01 से 28 एवं 29 वर्ष के दो शातिर चोरांें को यात्रियों से चोरी किये गये 08 एण्ड्रायड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, नकहा जंगल द्वारा मुखबीर की सूचना पर उस्का बाजार स्थित एक दुकान से व्यक्तिगत आईडी पर बने 11 ई-टिकटों के साथ दुकान के संचालक को रेलवे ई-टिकटो के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया। 08 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ सिटी एवं ऐशबाग द्वारा मुखबीर की सूचना पर ऐशबाग के सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति को रेलवे टिकटो के कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती को प्लेटफार्म सं. 01 पर 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया।
09 अगस्त, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, छपरा द्वारा गाड़ी सं. 13106 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 08 अगस्त, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page