Connect with us

वाराणसी

यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन पुनर्बहाल किया गया

Published

on

वाराणसी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 3 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 20:57 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 22:30 बजे,मुज्जफरपुर से 23:25 बजे अगले दिन हाजीपुर से 00:20 बजे,सोनपुर से 00:32 बजे,छपरा से 02:10 बजे,बलिया से 03:35 बजे,गाजीपुर सिटी से 04:27 बजे छुटकर 06:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 4अगस्त से प्रत्येक गुरूवार को वाराणसी सिटी से 09:25 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 10:50 बजे,बलिया से 12:10 बजे,छपरा से 14:20 बजे,सोनपुर से 15:42 बजे,हाजीपुर से 15:57 बजे,मुज्जफरपुर से 16:55 बजे,समस्तीपुर से 19:40 बजे छुटकर 20:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page