Connect with us

वाराणसी

यातायात बाधित करने पर चार प्राइवेट बसें सीज

Published

on

Loading...
Loading...

“यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी” : एसीपी चेतगंज

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़ी चार प्राइवेट बसों को शनिवार को एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने सीज कर दिया। एसीपी ने बताया कि ये बसें बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी थीं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

अन्य वाहनों के चालकों को चेतावनी
कार्रवाई के दौरान अन्य छोटे सवारी वाहनों के चालकों को भी चेतावनी दी गई और उन्हें मौके से हटा दिया गया। एसीपी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने रोडवेज चौकी प्रभारी को कैंट स्टेशन के सामने सड़क की दोनों लेन की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी वाहन इस तरह खड़ा नहीं होना चाहिए, जिससे यातायात बाधित हो।

इस कार्रवाई को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसीपी ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अव्यवस्था फैलाने से बचें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page