वाराणसी
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 141 वाहन सीज, 1.6 करोड़ रुपये का जुर्माना
Loading...
Loading...
वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 141 वाहन सीज किए गए, जबकि 5,702 वाहनों का चालान काटते हुए 1.6 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Loading...
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि विशेष अभियान काशी, वरुणा और गोमती जोन में सुबह से शाम तक चला। इस दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और अन्य असुरक्षित वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Continue Reading
