Connect with us

वाराणसी

यातायात को सुगम बनाने के लिए डायवर्जन प्लान लागू, फर्स्ट ट्रायल सफल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में लंका मालवीय चौराहा पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए लंका पुलिस ने सोमवार को एक डायवर्जन प्लान लागू किया। पहले दिन ही यह ट्रायल सफल रहा। नरिया से लंका मालवीय चौराहा आने वाले वाहनों को रश्मि नगर मोड़ से अंदर की ओर मोड़कर वी-टू मॉल के पास से निकाला गया।

इसके बाद वाहन रविदास गेट चौराहे से होते हुए लंका चौराहे तक पहुंचे। इस बदलाव से यातायात सुगम हो गया।लंका पुलिस ने इसके बाद यातायात व्यवस्था को नियमित रूप से लागू कर दिया है।

Loading...

इसी बीच लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने रश्मिनगर कॉलोनी मोड़ से लेकर वी-टू मॉल तक पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कई स्थानों पर सड़क पर ठेला, गुमटी और स्टॉल लगाने वालों को हटवाया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क पर कोई दुकान नहीं लगाई जाए। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

रश्मिनगर मोड़ पर खड़े वाहनों का चालान भी किया गया और अस्पताल के प्रबंधक को यह हिदायत दी गई कि सड़क पर कोई भी अतिक्रमण नहीं होने पाए। यदि यह समस्या फिर से सामने आती है तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बदलाव से मालवीय चौराहा पर वाहनों का दबाव कम हुआ और यातायात व्यवस्था सामान्य रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page