वाराणसी
यजा इवेंट्स द्वारा काशी मेला का आयोजन 28 जुलाई को
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: वाराणसी के होटल एचएसआई में यजा इवेंट्स द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकारों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजीका डॉक्टर यमुना सिंह होम ट्यूशन ब्यूरो व पूजा चौधरी बिहारी जी बुटीक एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि यजा इवेंट्स द्वारा 28 जुलाई को मलदहिया स्थित होटल एच एच आई में काशी में प्रथम बार संस्था द्वारा सावन माह में काशी मेले का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने आगे बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य की महिला सशक्ति को बढ़ावा देना इसी उद्देश्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम है कि राखी एंड फेस्टिवल एग्जीबिशन इस मेले में महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए गए वस्तुएं आने वाले त्योहारों के मद्देनजर स्टाल लगाई जाएंगी
उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से जो भी अरनिंग होती है उस पैसे से संस्था द्वारा समाज सेवा कार्य में लगाई जाएंगी जिससे गरीब निर्धन असहाय दिव्यांग मलिन बस्ती व रेस्क्यू किए गए बच्चों को रोजगार में मदद की जा सके|
