Connect with us

वाराणसी

म्यांमार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल का बरेका दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| आंग म्याइंग, परिवहन एवं संचार उप मंत्री, म्यांमार सरकार के सात सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल ने बरेका में लोको निर्माण की सुविधाओं एवं क्षमताओं का जायजा लेने के लिए बनारस रेल इंजन कारख़ाना का दौरा किया। अंजली गोयल/महाप्रबंधक, बरेका ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आंग म्याइंग, उप मंत्री, म्यांमार , टीन मांग थाँग/महाप्रबंधक(तकनीकी एवं प्रशासन)/डीएमडी, विन मीन ऑ/उप महाप्रबंधक(सिविल विभाग,एमआर), मिंट नेंग/उप महाप्रबन्धक (यांत्रिक विभाग), टुन टुन ऑ/उप महाप्रबंधक(विद्युत विभाग) के साथ बैठक की।

म्यांमार प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत करते हुये बरेका द्वारा में हो रहे विद्युत, डीजल लोको एवं अतिरिक्त पुर्जों के निर्माण एवं डिजाइन क्षमताओं से संबंधित प्रस्तुति दी गई। आंग म्याइंग, परिवहन एवं संचार उप मंत्री ने यह उल्लेख किया कि म्यांमार सरकार अपने रेलवे की आधारभूत संरचना एवं रोलिंग स्टॉक के उन्नयन के लिए प्रयासरत है। प्रतिनिधि मण्डल ने म्यांमार रेलवे के विद्युतीकरण के संबंध में भी अभिरुचि दिखाई।

Loading...

महाप्रबंधक, बरेका ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि भारतीय रेल, म्यांमार के विद्युतीकरण से संबन्धित ऊर्जा स्रोत योजना, ट्रान्सफार्मर एवं रोलिंग स्टॉक सहित सभी प्रकार के तकनीकी सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। बरेका के पास स्टीप ग्रेडिएंट एवं शार्प कर्व के अनुकूल मीटर गेज विद्युत लोको का डिजाइन भी है। बैठक के दौरान बरेका द्वारा निर्मित एवं निर्यात किए गए लोको का विवरण दिया गया तथा वर्तमान में मिले निर्यात आदेश का भी उल्लेख किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि बरेका ही एकमात्र ऐसा उत्पादन इकाई है जो ब्रॉड गेज, मीटर गेज ,केप गेज एवं स्टैंडर्ड गेज सभी प्रकार के लोको बनाने में सक्षम है। म्यांमार ने बरेका से वर्ष 2017-18 में 18 मीटर गेज लोको खरीदा था। प्रतिनिधि मण्डल ने इन लोको के कार्य निष्पादन की प्रशंसा की। उन्होने यह भी उल्लेख किया कि वे अपने देश में डिजाइन एवं विद्युत लोको प्रशिक्षण की सुविधा तैयार करना चाहते हैं। महाप्रबंधक/बरेका ने प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि बरेका म्यांमार के इस प्रयास में पूरा सहयोग करेगा एवं प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों से बरेका में उपलब्ध प्रशिक्षण की सुविधाओं का जायजा लेने का अनुरोध किया।
उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल ने लोको अस्सेंबली शॉप, इंजन टेस्ट शॉप ,न्यू ब्लॉक शॉप, सहित विभिन्न शापों का दौरा किया। कारखाने में घूमने के दौरान प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य विद्युत एवं डीजल लोको निर्माण के विभिन्न चरणों से अवगत हुए। प्रतिनिधि मण्डल को बरेका में उपलब्ध आधुनिक निर्माण सुविधाओं को भी दिखाया गया।

प्रतिनिधि मण्डल ने डिजाइन कार्यालय एवं प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया। डिजाइन केंद्र में विभिन्न लोकोमोटिव पार्ट्स जैसे अंडर फ्रेम, बोगी फ्रेम आदि का कंप्यूटर मॉडल दिखाया गया। बरेका में उपलब्ध डिजाइन क्षमता एवं उत्पादन सुविधाओं को देख प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य अत्यंत प्रभावित हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page