वाराणसी
मौलाना शहाबुद्दीन बरेल्वी ने साधा धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना
कहा उनकी यात्रा में दंगा न हो जाए
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजनी बरेलवी ने गुरुवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नफरत फैलाने वाली हो सकती है जिसमें हिंदू राष्ट्र बनाने का नारा दिया जाएगा।
उनका यह भी कहना था कि इस यात्रा से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है क्योंकि शास्त्री ने पहले भी मुसलमानों को धमकाया है और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की है।
मौलाना ने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संस्थान में मुसलमानों को हिंदू बनाया है और उनका रवैया हमेशा विवादित रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि जहां-जहां यह यात्रा जाएगी वहां सुरक्षा इंतजाम सख्त किए जाएं और यात्रा पर प्रतिबंध भी लगाया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को फैशनेबल हिजाब से बचने की सलाह दी क्योंकि उनके अनुसार ऐसे हिजाब पर्दे के मकसद के खिलाफ हैं और गुनाह हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा की शुरुआत बागेश्वर धाम से की।
उनका कहना था कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना और भारत के विकास के लिए जागरूक करना है। यात्रा में देश-विदेश से करीब 20,000 लोग शामिल होने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा का मार्ग छतरपुर से होते हुए करीब 160 किमी का होगा और इसमें कुल 9 दिन का समय लगेगा। शास्त्री ने इस यात्रा का लक्ष्य जात-पात और भेदभाव को समाप्त करना बताया।
