Connect with us

अपराध

मोबाइल छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास मंगलवार शाम एक मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। बाइक पर सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। मंगलपुर निवासी अख्तर अली, पुत्र मुमताज अली मंगलवार की शाम करीब सात बजे लोहता से अपने काम के बाद घर लौट रहे थे। सीटकहवा बाबा मंदिर के पास रुके थे और किसी से फोन पर बात कर रहे थे।

Loading...

फोन पर बात करते समय तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक अचानक आए और उनकी मोबाइल छीनकर कोरौता बाजार की ओर भाग निकले। अख्तर अली ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page