अपराध
मोबाइल चोरी कर धोखाधड़ी से पैसा निकालने वाले दो अभियुक्तों को चौबेपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल निर्देशन में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0033/2023 धारा 379/420/411 भादवि0 व 66C आई०टी० एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण, अंकुर चौबे पुत्र जयप्रकाश चौबे निवासी ग्राम तारानगर छित्तूपुर नगवा थाना लंका जनपद वाराणसी, हिमांशु पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम तारानगर छित्तूपुर नगवा थाना लेका जनपद वाराणसी को रूस्तमपुर सदहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गया एक मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का और 5000/- रू० बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
