Connect with us

मिर्ज़ापुर

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गिनाईं उपलब्धियां

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लालगंज मंडल के ब्लॉक सभागार एवं हलिया मंडल के उमरिया गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को आवास योजना के तहत छत उपलब्ध कराई है।

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिला है। उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाकर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को सीधे उनके खाते में आर्थिक सहायता दी जा रही है।श्यामसुंदर केशरी ने बताया कि गांव-गांव तक नल जल योजना से स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है।

Loading...

महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, व्यापारियों की सुरक्षा, किसानों के हित और आदिवासी समुदाय के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में न केवल देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, बल्कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में सांस्कृतिक पुनरुत्थान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सामरिक दृष्टि से भारत और अधिक मजबूत हुआ है।

अब भारत की सेना सीमाओं के पार जाकर दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम है। पहले हमारे सैनिकों के सिर काटे जाते थे, अब सेना सीमापार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। कार्यक्रम में सत्येंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण, संतोष सिंह, दिनेश अग्रहरि, ज्ञानेंद्र सिंह, गौरीशंकर सिंह, अशोक शुक्ला, जय सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page