Connect with us

वाराणसी

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए तीन विद्यार्थी चयनित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: समाज कार्य और आईआरएमपी पाठ्यक्रम के तीन विद्यार्थियों का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए दिनांक 24 अप्रैल को हुए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से ” इफको ” संगठन में हुआ। यह जानकारी आज इफको की मुख्य प्रबंधक (एच आर) सस्मिता बिराबर, नई दिल्ली द्वारा मेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। देश और विदेश में उर्वरक के उत्पादन और विपणन में अग्रणी केंद्र सरकार के इस संगठन में कार्य करने का अवसर मिलने पर माननीय कुलपति प्रो आनंद कुमार त्यागी, विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार मिश्र, प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो रमन पंत, समाज कार्य विभाग की प्रो भावना वर्मा, प्रो शैला परवीन, प्रो निमिषा गुप्ता, प्रो अनिल कुमार चौधरी एवं डॉ संदीप गिरी तथा आईआरपीएम विभाग के डॉ सतीश कुशवाहा, डॉ अश्वनी कुमार सिंह एवं डॉ आलोक शुक्ल ने चयनित विद्यार्थियों अनन्यया, ग्रेसी कुशवाहा एवं प्रखर दूबे को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। प्रतिष्ठित संगठन में प्राप्त ऐसे अवसर से विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Loading...

प्लेसमेंट प्रक्रिया के ही अंतर्गत आज दिनांक 28 एवं 29 अप्रैल को दो दिवसीय ड्राइव भी समाज कार्य विभाग में आयोजित हो रही है। इसमें भी समाज कार्य एवं आईआरपीएम पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ब्लॉक आउटरीच समन्वयक पद हेतु 32 विद्यार्थियों का आज से प्रस्तुतीकरण, ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को तकनीकी सहयोग देने वाली तथा बिल एंड मिलिंडा गेट फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त लखनऊ की संस्था “इंडिया हेल्थ एक्शन ट्रस्ट” (आईएचएटी) की ओर से पांच अधिकारियों द्वारा समाज कार्य संकाय में उम्मीदवारों को परखना शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो रमन पंत, प्रो भावना वर्मा, प्रो शैला परवीन एवं प्रो निमिषा गुप्ता की टीम इस संस्था का सहयोग कर रही हैं। प्लेसमेंट ड्राइव के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में विद्यार्थियों ने भी स्वंय को भविष्य के लिए इस हेतु तैयार करना शुरू कर दिया है। इस तैयारी को कराने में मेधा संस्था के रजत श्रीवास्तव और अपराजिता की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page