Connect with us

गाजीपुर

मेदनीपुर बाजार में मिला लावारिस बच्चा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर बाजार में बुधवार को एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान की कोशिश की, लेकिन बच्चा बोल नहीं पा रहा था, जिससे उसके परिवार का पता लगाना मुश्किल हो गया।

Loading...

थानाध्यक्ष ने इस मामले में पहल करते हुए अपना सीयूजी नंबर 9454403452 सार्वजनिक कर परिजनों से संपर्क करने की अपील की। कुछ समय बाद बच्चे की पहचान हो गई। वह बसंत पट्टी, थाना करंडा निवासी अनिल कुमार का पुत्र पंडित निकला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page