Connect with us

पूर्वांचल

मुफलिसी में मदद न मिली, ठेले पर पत्नी का शव लेकर 50 किमी चला पति

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ) दादनपुर अहिरौली के निवासी गुलाबचंद्र (60) को मुफलिसी (गरीबी) और लाचारी ने ऐसा मजबूर किया कि पत्नी के शव को ठेले पर रखकर 50 किमी दूर घोसी तक का सफर तय करना पड़ा। इस दुखद घटना ने समाज की संवेदनहीनता को उजागर किया।

गुलाबचंद्र की पत्नी चंद्रमी देवी (55) का इलाज बलिया जिले के नगरा में चल रहा था। शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। चार बच्चों के पिता गुलाबचंद्र आर्थिक तंगी के कारण शव को घर लाने के लिए साधन नहीं जुटा पाए। उन्होंने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई सहायता नहीं मिली।

Loading...

आखिरकार, गुलाबचंद्र ने ठेले पर पत्नी का शव रखा और शनिवार रात 12 बजे घोसी के लिए निकल पड़े। अगले दिन सुबह 11 बजे वे घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली पहुंचे। वहां स्थानीय पुलिस को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिली।

घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गुलाबचंद्र की स्थिति बेहद दयनीय थी। वह रास्ते में चंदा मांगकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को गुलाबचंद्र के गांव दादनपुर अहिरौली पहुंचाने की व्यवस्था की और अंतिम संस्कार का सारा खर्च उठाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page