Connect with us

वाराणसी

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया दर्शन पूजन

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी विजय कुमार बुधवार की दोपहर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे| मंदिर पहुंचने के बाद दोनों अधिकारियों ने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया| पूजन के पाश्चात्य मुख्य सचिव ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली| मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दो दिन पूर्व ही एक आरोग्य केंद्र स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया| इसमें अब तक दो दिनों के अंदर लगभग 100 लोग चिकित्सकीय परामर्श ले चुके हैं| इसके अलावा भी इस आरोग्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई है| मंदिर की व्यवस्थाओं को जानने के बाद मुख्य सचिव अपने गंतव्य को रवाना हो गए| इस दौरान जिलाधिकारी एस राज लिंगम पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन एसडीएम शंभू शरण और विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page