वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा किया गया
वाराणसी: विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा किया गया जिसमें समस्त खंड विकास अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ग्रामीण शहरी और बीसीपीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी आदि उपस्थित थे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बड़ागांव हरहुआ आराजी लाइन सेवापुरी खंड विकास अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कैंटोंमेंट सिकरौल अशफाक नगर आनंदमई सदर मदनपुरा इनको चेतावनी दिया गया औरजिन आशाओं और पंचायत सहायक की खराब प्रगति है उनकी निलंबन का आदेश और प्रत्येक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रत्येक दिन 70 गोल्डन कार्ड और ग्रामीण ब्लॉकों को 100 गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया है लक्ष्य ना पूरा करने पर उस दिन का संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है|
