Connect with us

मिर्ज़ापुर

मुख्यालय पर अनुपस्थित मिले स्वास्थ्यकर्मी, सात दिन का वेतन रोका गया

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापु। दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि डॉ. राजवीर कौर मुख्यालय पर निवास नहीं कर रही थीं और बिना चिकित्सा अधीक्षक को सूचित किए प्रयागराज चली गई थीं। इस आधार पर डॉ. राजवीर कौर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय का जून माह का सात दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।

निर्देश दिया गया है कि जब तक डॉ. राजवीर कौर का मुख्यालय पर निवास प्रमाणित नहीं हो जाता, तब तक दोनों का वेतन नहीं निकाला जाएगा।इसी दिन दोपहर 2:25 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालानगर का निरीक्षण किया गया, जहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला चल रहा था। निरीक्षण में पाया गया कि फार्मासिस्ट शिव सरन सिंह मुख्यालय पर निवास नहीं करते।

Loading...

इस कारण इनका भी जून माह का सात दिन का वेतन रोका गया।इसके बाद अपराह्न 3:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ममहर का निरीक्षण किया गया। यहां मेला आयोजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सोनी पाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं और स्टाफ नर्स निधि शर्मा भी उपस्थित नहीं थीं।

इस पर दोनों का सात दिन का वेतन रोका गया।इसके अतिरिक्त परिसर में बड़ी मात्रा में जंगली घास उगी पाई गई, जिसकी साफ-सफाई नहीं की गई थी। इस लापरवाही के चलते सफाई कर्मी लाला कुमार बिंद और रितिक श्रीवास्तव का भी सात दिन का वेतन रोक दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि घास की सफाई के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति प्राप्त होने पर ही वेतन निकाला जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page