वाराणसी
मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन को लेकर चला अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत प्रस्तावित सभी मार्गों (चौका घाट से मकबूल आलम रोड से पुलिस लाइन वापस पुलिस लाइन चौराहा होते हुए सर्किट हाउस से वापस पुलिस लाइन चौराहा होते हुए मकबूल आलम रोड से चौका घाट, इनर व्हील चौराहा, लहूरा बीर, कबीर चौरा, लोहटिया, मैदा गिन, श्री काल भैरव मंदिर मार्ग , वापस मैदा गिन चौराहा से श्री काशी विश्वनाथ धाम होते हुए गोदौलिया चौराहे तक ) जोनल अधिकारी भेलू पुर जोन जितेन्द्र आनंद के नेतृत्व में रथयात्रा से लक्सा होते हुये गोदौलिया, गोदौलिया से हरीश चंद्र घाट और घाट से श्री कच्चीकामकोटि मठ तक वापस मठ से भेलूपुर, कमच्छा से रथयात्रा तक उपरोक्त पूरे मार्ग पर सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए घोषणा कर तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया l उपरोक्त पूरे मार्ग में मार्ग अवरुद्ध कर अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे वेंडरों को मार्ग से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l पुलिस लाइन गेट के पास स्थित वेंडिंग जोन को व्यवस्थित कर मुख्य मार्ग से सभी वेंडरों को हटवा दिया गया ताकि आवागमन किसी भी प्रकार से बाधित ना होने पाए l जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में चौका घाट पुल के नीचे अवैध रूप से रह कर बेहिसाब गंदगी फैलाने वाले खाना बदोशों को हटवा कर स्थानीय सुपरवाइजर के सहयोग से पूरे इलाके में सफ़ाई भी करवाया गया l
उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों /मार्ग अवरुद्ध कर लावारिस हालत में रखा हुआ लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक का ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से लगभग 03 kg प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि
प्रतिबंधित प्लास्टिक – रू. 1,500, अतिक्रमण – रू. 5,900,
कुल योग – रू. 7,400 मात्र वसूला गया।
