Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर चढ़ाया गया 51 किलो का लड्डू

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
हवन पूजन कर दीर्घायु की हुई कामना
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गंगा घाट पर एक और जहां मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया वही मंदिर परिसर में 51शास्त्रियों द्वारा एक साथ रुद्री पाठ किया गया। पूर्व मंत्री ने मंदिर का शुल्क अदाकर 51 शास्त्रियों से 51रुद्राभिषेक कराया गया।
पूजन के समापन के अवसर पर 51 किलो का एक लड्डू भी बाबा को अर्पित किया गया। मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नागेंद्र पांडे और पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विधि विधान से पूजन कर मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामना की गई।
पूजा पाठ में बैठे सभी शास्त्रियों और पुजारियों को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि या हवन पूजन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई है। इस कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी पंडित दीपक मालवीय, प्रोफेसर ब्रज भूषण ओझा, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page