Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर : 90 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो महिला सहित छः गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अदलहाट पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। थाना अदलहाट पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, 3 किलो यूरिया और शराब बनाने में प्रयुक्त भट्ठी सहित अन्य उपकरण बरामद किए। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने ग्राम कोल्हुआ और परसिया के ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से प्लास्टिक की छह पिपियों में 15-15 लीटर, कुल 90 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब को तीव्र बनाने में प्रयुक्त 3 किलो यूरिया और भट्ठी सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में झारखंड के विभिन्न जिलों के निवासी शामिल हैं।

1. फुलेश्वर उराव (पुत्र सोमा उराव), निवासी बहदुरा, थाना घाघरा, झारखंड।

2. नकेश उराव (पुत्र भिखवा उराव), निवासी चेनहा, थाना सेनहा, झारखंड।

Advertisement

3. सूरजनाथ (पुत्र विरसू), निवासी सुपवन, थाना भरनो, जनपद गुमला, झारखंड।

4. प्रमोद राम (पुत्र विफर्ड), निवासी रोनिहा, थाना कुडूर, जनपद लोहरदगा, झारखंड।

5. सुनीता (पत्नी सुनील), निवासी गम्हरिया, थाना गुमला, झारखंड।

6. मगरी (पत्नी बुधुवा), निवासी लोहरदगा, थाना लोहरदगा, रांची, झारखंड।



इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, और कमला प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह, दारा सिंह, विनय कुमार सिंह, रामप्यारे सरोज, गौरव प्रताप सिंह, आरक्षी अजय सिंह और महिला आरक्षी सविता चौरसिया शामिल थे।

Advertisement

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की इस सफलता पर सराहना करते हुए कहा कि मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page