Connect with us

पूर्वांचल

मिशन शक्ति फेज-5: महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए  चलाया गया जागरूकता अभियान

Published

on

मीरजापुर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के पांचवें चरण में जागरूकता कार्यक्रम तेज कर दिए गए हैं। महिला बीट आरक्षी और एंटी रोमियो टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

अभियान में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन

“मिशन शक्ति” के तहत शारदीय नवरात्र 2024 से 9 विशेष ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इनमें ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन मुक्ति और ऑपरेशन ईगल शामिल हैं।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट आरक्षी और पुलिस अधिकारीगण ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मॉल, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।

Advertisement

महिलाओं और बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

1. बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट: महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह की रोकथाम और पॉक्सो एक्ट के तहत उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।

2. गुड टच-बैड टच: छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच का महत्व समझाया गया और किसी भी समस्या के बारे में अपने अभिभावकों या पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

3. साइबर सुरक्षा: सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।

Advertisement


महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

1930: साइबर हेल्पलाइन

1090: वीमेन पावर लाइन

181: महिला हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

Advertisement

108: एंबुलेंस सेवा

1098: चाइल्ड लाइन

102: स्वास्थ्य सेवा

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

“ऑपरेशन मुक्ति” के तहत पुलिस ने बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। जनजागरण के माध्यम से इन कुरीतियों को रोकने पर जोर दिया गया। मीरजापुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इन अभियानों को व्यापक रूप से लागू किया है। सामाजिक जागरूकता के जरिए अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को मदद पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa