Connect with us

आजमगढ़

मिशन शक्ति : आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Published

on

आजमगढ़ (जयदेश)। जनपद में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं और बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी।

घरेलू हिंसा से बचाव, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो कानून, बाल विवाह निषेध और महिलाओं के सम्मान से जुड़े अपराधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102) और एंबुलेंस सेवा (108) शामिल हैं।

Advertisement

मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस की पाठशालाओं और चौपालों के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page