Connect with us

वाराणसी

मिशन एक करोड़ पौध रोपण के तहत लगाये गये 51 पौधे

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: कमान्डेंट 95 बटालियन अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में बेटाबर गंगा ग्राम में बनी मंगल सृजन वाटिका,गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौध रोपण के तहत बनी मंगल पाण्डेय सृजन वाटिका जिसमें आम लंगड़ा दशहरी चौसा मल्लिका आम्रपाली स्वर्ण रेखा,अम्बालिका केसर,अल्फान्सो आदि के 51पौधे , अमरूद, नींबू आंवला मौसमी आदि के 51पौधे लगाये गये।

मुख्य अतिथि विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने सभी को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी ग्राम वासियों को स्वच्छता पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाया संयोजन पप्पू पान्डेय,एवं संचालन सौरभ सिंह पटेल ने किया जिसमें मुख्य रुप से 95 बटालियन के उमाकांत ओझा उप कमांडेंट एवं प्रवीण सिंह के साथ 95 बटालियन की पूरी टीम बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रभा मंगलम वाटिका के फरेंद्र पाण्डेय , दुर्गा तिवारी. प्रभु यादव. हरिकेश पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, अजय मिश्रा, बोदे यादव, रोहित यादव, सुभाष चंद्र मिश्रा, अलगू यादव, अनिल पाण्डेय, राजू तिवारी, देवेंद्र सिंह ऋषिकेश पाण्डेय एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page