Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में सिर कटा युवक का शव मिलने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित बहेड़वा गांव स्थित रेलवे लाइन के पास शनिवार की देर रात एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि बहेड़वा हाल्ट रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर राजातालाब की ओर रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवक की गर्दन के ऊपर का हिस्सा धड़ से अलग था और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शव की हालत देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisement

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काली किट में सुरक्षित रखा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page