वाराणसी
मिर्जामुराद में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित काशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सरकारी अस्पताल के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 68 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष मिश्रा (डायरेक्टर फ़ार्मेसी), डाॅ. एके यादव (डिप्टी डायरेक्टर टेक्नोलॉजी), डाॅ. डीएम श्रीवास्तव (डीन अकैडेमिक) एवं मनोज कुमार प्रजापति (रजिस्ट्रार) मौजूद रहे। रक्तदान शिविर का उद्देश्य नियमित रक्तदान के महत्व और इसके जीवन-रक्षक प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। संस्थान के सभी छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को इस नेक काम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद पाठक (ए.डी.एस.डब्ल्यू.), सुधीर मिश्रा एवं जितेन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया। काशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन विपुल जैन एवं वत्सल जैन ने इस अवसर पर छात्रों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
