Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित दो आरोपियों को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार की रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए पास्को एक्ट के तहत वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार उर्फ बखेडू और कृष्ण कुमार ज्ञानपुर नहर मार्ग (रानेचट्टी) पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही महिला एसआई अनुजा गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी कपसेठी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर छह महीने तक गैंगरेप करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page