Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर : 15 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15000 के इनामिया वांछित अभियुक्त जित्तू (55 वर्ष) को समोगरा अंडरपास से गुरुवार सुबह 8:45 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त जित्तू का नाम 18 मई 2024 को थाना कोतवाली देहात पर दर्ज एक गंभीर मामले में सामने आया था। वादिनी निशा देवी पत्नी सुड्डू निवासी चेरुईराम ने थाना कोतवाली देहात पर यह शिकायत की थी कि पुरानी रंजिश को लेकर नामजद अभियुक्तों ने उनके पति सुड्डू को लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान सुड्डू की मृत्यु हो गई थी।

Loading...

इस घटना के बाद थाना कोतवाली देहात पर मु.अ.सं. 129/2024 धारा 304 भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया गया और पुलिस ने विवेचना शुरू की जिसके बाद गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात – सदानंद सिंह, उप निरीक्षक भारत सिंह यादव, आरक्षी हिमांशु सिंह, धीरेन्द्र कुमार और विपिन कुमार शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page