Connect with us

वाराणसी

मिनी बंगाल के नाम से प्रसिद्ध बनारस में इस बार बड़े भव्य तरीके से होगा दुर्गा पूजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिनी बंगाल के नाम से विख्यात बनारस में इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में रहेगी विशेष रौनक वही पूरे विश्व एवं पूर्वांचल में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले दुर्गा पूजा पंडाल प्रीमियर बॉयज क्लब हथुआ मार्केट में आज सावन माह की पूर्णिमा के दिन दुर्गा पंडाल के निमित्त भूमि पूजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रीमीयर बॉयज क्लब के कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार काशी वासियों को हथुआ मार्केट दुर्गा पूजा पंडाल में एक विशेष मंदिर का स्वरूप एवं मां की अद्भुत झांकियां देखने को मिलेगी क्योंकि पिछले 2 वर्षों से कोरोना के चलते हम लोग भव्य रुप से पंडाल नहीं बना पा रहे थे लेकिन इस बार हथुआ मार्केट दुर्गा पूजा पंडाल में बहुत ही दिव्य और आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं को देखने के लिए मिलेगा। भूमि पूजन में मुख्य रूप से डॉक्टर संजय गुप्ता, सुनील कनौजिया, अजय जायसवाल, शुभम् सेठ गोलू मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page