Connect with us

पूर्वांचल

मासिक राजस्व समीक्षा बैठक में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ में सोमवार को अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित कर-करोत्तर राजस्व वसूली और अन्य राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में अक्टूबर माह के दौरान व्यापार कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी, वन, खनन, भू राजस्व, विद्युत, बैंक देय, चिकित्सा, सिंचाई, सड़क एवं पुल, और नगर विकास विभाग की राजस्व प्राप्तियों का आकलन किया गया। जिले की कुल उपलब्धि 89.53 प्रतिशत रही।

बैठक में वन विभाग की कम उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारी ने आरा मशीनों के भौतिक सत्यापन और अवैध कटाई पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खनन विभाग को ईंट भट्ठों की जांच और रॉयल्टी वसूली सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

Advertisement

अवैध खनन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को जिले की रैंकिंग बनाए रखने के लिए दायित्व निभाने पर जोर दिया गया। बड़े बकाएदारों पर विशेष अभियान चलाकर वसूली के आदेश दिए गए। तहसीलदारों को चेतावनी दी गई कि प्रगति खराब होने पर वे जिम्मेदार होंगे। सेल टैक्स की वसूली में तेजी लाने के लिए 5 करोड़ की वसूली का लक्ष्य तय किया गया।

स्टांप चोरी के मामलों में वसूली और कुर्की के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। तहसील कोर्ट में पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारी निभाने की चेतावनी दी गई। इस बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page