वाराणसी
मार्बल की दुकान पर नौकरी करने वाले का पुत्र ने हाईस्कूल की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक पाया
रिपोर्ट :प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। लोहता क्षेत्र के देववाणी इंटर कालेज छितौनी के छात्र अमित यादव ने इस वर्ष हाई स्कूल यू पी बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले में स्थान बनाया है। अमित के पिता गोवर्धन यादव मड़ौली में एक मार्वल की दुकान पर काम करते। अमित ने बताया कि भविष्य में आई एस बनना चाहता हूं। अमित बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है।बनारस में किराए के मकान में कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है।इसी तरह आकांक्षा पटेल ने भी हाईस्कूल की परिक्षा में विज्ञान वर्ग में टाप टेन की सूची में है। आकांक्षा पटेल विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरही बखरिया की छात्रा है। आकांक्षा के पिता संजय कुमार पटेल प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। दो भाईयों में आकांक्षा सबसे बड़ी है। इनकी माता दुर्गा देवी गृहणी है। आकांक्षा ने बताया डाक्टर बनकर देश की सेवा करुंगी। आकांक्षा सरहरी गांव की रहने वाली है।इसी तरह इण्टर की परिक्षा में अटलविहारी इंटर कालेज कोरउत के करन पाल ने 88% अंक पाया है।करन पाल विज्ञान वर्ग में 500 में 440 अंक प्राप्त किया है।करन कोरउत गांव का रहने वाला है।करन के पिता राजकुमार पाल खेती का कार्य करते मां धनमनी देवी गृहणी देवी है।