Connect with us

वायरल

माफिया अतीक के बेटे की बैरक में मिली नकदी, जेलर और चीफ वार्डन सस्पेंड

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। केंद्रीय कारागार नैनी की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को डीआईजी जेल की निगरानी में की गई तलाशी के दौरान अली अहमद के पास से 1100 रुपये की नकदी बरामद हुई।

प्रकरण सामने आने के बाद डीआईजी जेल ने जांच कराई, जिसमें डिप्टी जेलर कांति देवी और चीफ वार्डन संजय द्विवेदी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। दोनों को बुधवार रात को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अली अहमद बीते कई वर्षों से नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद है और सुरक्षा की दृष्टि से उसकी बैरक पर 24 घंटे नजर रखी जाती है। जेल प्रशासन के मुताबिक, अली से कोई मुलाकात नहीं करता, केवल उसके अधिवक्ता समय-समय पर मिलने आते हैं। ऐसे में उसके पास नकदी कैसे पहुंची, यह अभी भी जांच का विषय बना हुआ है।

फिलहाल मामले की विभागीय जांच जारी है और जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page