Connect with us

चन्दौली

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के चहनियां स्थित खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लॉक इकाई चहनियां की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सावित्री सिंह चौहान ने की, जिसमें रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में रोजगार सेवकों ने विगत 8 महीनों से लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। इसके साथ ही, ईपीएफ की धनराशि को उनके यूएन खाते में भेजने, आकस्मिक अवकाश व चिकित्सा अवकाश जैसी सुविधाओं को लागू करने और मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को की गई घोषणाओं को जल्द प्रभावी करने की मांग की गई।

Loading...

बैठक के उपरांत, रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

इस बैठक में सावित्री सिंह, आरती यादव, महेंद्र यादव, सतीश चौहान, अशोक, दिवाकर, अरुण, सुरेंद्र, माधुरी, रामचंद्र, रीमा सिंह, रेखा जायसवाल, प्रशांत, धीरज सिंह, सुनीता यादव, राजबहादुर, रिंकू पांडे और रविंद्र चौहान सहित कई रोजगार सेवक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राम अवतार चौहान ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page