Connect with us

वाराणसी

मातृ नवमी पर पृथ्वी मां को पीपल और बरगद का पौधा किया गया समर्पित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| पितृपक्ष पर पूर्वजों के स्मृति में जागृति फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे पौधा वितरण एवं पौधा रोपड़ अभियान के दसवें दिन सोमवार अश्वनी कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मातृ नवमी को अस्सी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में नगर के विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित शारदा प्रसाद मिश्र के स्मृति में धरती मां को पीपल और बरगद का पौधा समर्पित किया गया । मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे, फिल्म निर्माता दिलीप कुमार सोनकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रत्नेश श्रीवास्तव एडवोकेट ,रंगमंच के कलाकार निरंजन चौबे, मदन गोपाल पांडे एवं रामयश मिश्र ने सर्वप्रथम पीपल एवं बरगद का पौधा रोपित करके किया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि आज मातृ नवमी के दिन धरती माता को पीपल एवं बरगद पेड़ समर्पित किया गया जो बहुत ही सराहनीय कदम है। पीपल और बरगद पर्यावरण को बचाने में सबसे ज्यादा लाभदायक है। आज जरूरत है कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे शहरों को बचाने की और वह तब बचेंगे जब हम एक पेड़ लगाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रामयश मिश्र ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा सिद्धेश्वर पंच पीपल बृछ के नीचे विराजमान रहते हैं। एक पीपल का पेड़ कुछ दिन पूर्व सूख गया था जिसको काटकर हटाना पड़ा इसी को देखते हुए आज कटे हुए पीपल पेड़ की जगह एक नए पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया गया है। साथ ही आज मातृ नवमी पर श्रीमती श्रीमंगला देवी, सुभावती देवी, कमला सोनकर सहित कोरोना काल में मृत युवा समाजसेवी शिवनाथ पांडे उर्फ चिंटू, सुरेश यादव, तिवारी जी साथ ही अनेक ज्ञात अज्ञात लोगों की स्मृति में तुलसी पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचा लन रामयश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद सत्यांशु जोशी ने किया। इस अवसर पर विनय मिश्र चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु तिवारी कार्तिकेय पांडे राजेश सिंह अभिजीत सोनकर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे|

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page