Connect with us

पूर्वांचल

मातृत्व फाउंडेशन के तत्वावधान में छात्र पुरस्कार सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। ओबरा में स्थानीय नगर में छात्र पुरस्कार समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रचना तिवारी, अंतरराज्य कवियत्री, डॉक्टर एकता दीप प्रज्वल कर माता सरस्वती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 80% से ऊपर 151 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ रचना ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर आगे बढ़ने की प्रेरणाओं के बारे में बताया। डॉ रचना ने मातृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष का साधुवाद करते हुए कार्यक्रम को एक बहुत ही प्यारा सा मां को अर्पित कर कवि के माध्यम से संबोधित किया और बताया कि, मातृत्व फाउंडेशन एक बहुत ही सराहनीय कदम पर करती रहती है। साथ ही साथ ही मातृत्व फाउंडेशन का नाम माँ के प्रेरणाओं को अर्पण किया।

मातृत्व फाउंडेशन सोनभद्र में जगह-जगह हर जरूरतमंदों को उनके हिसाब से सहयोग करती रहती है और यह छात्र सम्मान समारोह मातृत्व फाउंडेशन के द्वारा सोनभद्र के ओबरा में 80% से ऊपर सभी यूपी बोर्ड और सीबीएससी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को सम्मानित और हौसला बुलंद करने का अवसर प्राप्त किया ,जिसमें कुल छात्र 151 सम्मानित हुए सभी छात्र- छात्राओं में एक अलग जोश देखने को मिला जो 80% से ऊपर संख्या लाए थे। उनमें भी एक अलग सा उत्साह दिखा कि आगे चलकर मैं भी 100% ला सकता हूं।

सभी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्वी पत्र करते समय नगर अध्यक्ष चांदनी ,डॉक्टर एकता, डॉ रामेश्वर ,कवियत्री डॉ रचना त्रिपाठी ,वह अन्य ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव दयाशंकर राय ने और फाउंडेशन अध्यक्ष ने संपन्न किया।

इस कार्यक्रम में सचिव दयाशंकर राय, कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह पटेल, संगठन मंत्री शशि किरण ,बॉबी राय,कार्यकारिणी सदस्य में सुजीत कुमार, किरण सिंह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण पासवान बिल्ली मारकुंडी ग्राम प्रधान अमरेश यादव मंडल युवा मोर्चा अरविंद सोनी इत्यादि व आम जनमानस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page