Connect with us

वाराणसी

मां-बेटे ने की 11 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे पर जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। कचनार गांव निवासी भोलानाथ जायसवाल की तहरीर पर राजातालाब थाने में लखनऊ निवासी श्रेया मिश्रा और उनके बेटे आयुष्मान मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भोलानाथ जायसवाल के अनुसार, उनकी पहचान लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी निवासी श्रेया मिश्रा और आयुष्मान मिश्रा से थी। दोनों ने उन्हें लखनऊ के ग्राम बेटसा स्थित भूखंड संख्या-08, खसरा संख्या-27, रकबा 960 वर्गफीट का प्लॉट देने का विश्वास दिलाया था।

श्रेया मिश्रा ने 11 जनवरी 2023 को चेक के जरिए एक लाख रुपये, 16 जनवरी 2023 को बैंक ट्रांजेक्शन द्वारा छह लाख रुपये तथा चार लाख रुपये नकद प्राप्त किए। कुल 11 लाख रुपये लेने के बाद श्रेया मिश्रा ने रजिस्टर्ड अनुबंध पत्र बनवाया और जल्द ही विक्रय पत्र तैयार कराने का आश्वासन दिया था।

प्रार्थी के अनुसार, काफी समय तक टालमटोल के बाद जब उन्होंने 8 मई 2025 को राजातालाब स्थित अपने घर पर विक्रय की बात दोबारा उठाई, तो श्रेया मिश्रा और उनके बेटे आयुष्मान ने गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने और संपत्ति का विक्रय करने से इनकार कर दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page