Connect with us

वाराणसी

मां को समर्पित वृक्षारोपण अभियान में कठिरांव बना हरियाली का गढ़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के कठिरांव स्थित सरजू प्रसाद इंटर कॉलेज की भूमि पर ‘एकलव्य वन’ की स्थापना के उद्देश्य से शनिवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे पूजनीय व औषधीय महत्व के पौधों को रोपित कर की।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण और विभिन्न गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कुल 4800 पौधे एकसाथ लगाए गए, जिससे परिसर हरियाली से आच्छादित हो गया।

Loading...

अपने संबोधन में विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण के लिए संजीवनी हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित प्रकृति का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा, क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज सिंह, पर्यावरण प्रेमी आदित्य दुबे, भूपेंद्र दुबे, संतलाल यादव, जिलामंत्री फौजदार शर्मा, अजय पटेल, हैदर अली शास्त्री, बबलू मिश्रा, गामा प्रसाद सोनकर, बच्चन चौहान, अनुज सिंह, अरुण कुमार बरनवाल, विजय शंकर पाण्डेय, विकास पाण्डेय, दीपक सिंह, हौशिला पाण्डेय, बृजेश दुबे, अमन पटेल, लक्ष्मण पटेल, अखिलेश पटेल, सुनील पटेल, वन अधिकारी नवनीत मिश्रा, वन दरोगा कुँवर भारत सिंह, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, किशन सिंह समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page