Connect with us

वाराणसी

मां के दरबार में जुटे भक्त, श्रमदान के बाद लिया प्रसाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चुपेपुर गिलट बाजार स्थित राजराजेश्वरी नगर कॉलोनी के पीछे लगभग 200 वर्ष प्राचीन अवतरित भगवती देवी मां के मंदिर में नौ दिवसीय पूजा, हवन और कन्या पूजन के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत भगवती देवी मां अवश्य पूर्ण करती हैं।

कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थापन में मुकेश श्रीवास्तव, निलेश श्रीवास्तव, डॉ मुकेश श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव तथा ए. एन. पांडेय सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page