गाजीपुर
महिला सुरक्षा को लेकर चला विशेष जागरूकता अभियान
गाजीपुर (जयदेश)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित “मिशन शक्ति-05” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।
अभियान को प्रभावी बनाने के क्रम में पुलिस बल द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संदेश दिया गया।
इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील इलाकों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का प्रयास किया गया।
