Connect with us

गाजीपुर

महिला प्रकोष्ठ की पहल से छह बिछड़े परिवार फिर से जुड़े

Published

on

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ और परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में गुरुवार को पति-पत्नी के विवाद से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई सुनवाई में लंबे समय से अलग रह रहे 6 परिवारों को मध्यस्थता के जरिए आपसी गिले शिकवे भुलाकर विदा कराया गया। वहीं 2 मामलों में मध्यस्थता असफल रहने पर विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई और 3 मामलों में आपसी सहमति बन जाने के कारण निस्तारण कर दिया गया।

शेष मामलों में अगली तारीख निर्धारित की गई। इस मध्यस्थता प्रक्रिया में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, सोनाली, अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस पहल से कई परिवारों में फिर से खुशहाली लौट आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa