Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिला पीएसी केंद्र की बाड़बंदी सीमांकन में अटकी

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। संपर्क मार्ग पर स्थित देवरी कलां गांव में महिला पीएसी प्रशिक्षण केंद्र की बाड़बंदी का कार्य सीमांकन में देरी के चलते अधर में लटका हुआ है। इस काम के लिए सरकार द्वारा पहली किस्त के रूप में 18 लाख 83 हजार रुपये जारी किए गए हैं। बताया गया है कि प्रशिक्षण के लिए निर्धारित स्थान जंगल और झाड़ियों से भरा हुआ है।

Loading...

जंगल की वजह से सरहद की पहचान में दिक्कत हो रही है जिसके कारण सीमांकन कार्य पूरा नहीं हो सका है। राजस्व टीम, महिला पीएसी प्रशिक्षण इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारी सीमांकन के लिए मौके पर मौजूद रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page