Connect with us

मिर्ज़ापुर

महिला ने ग्राम प्रधान जीजा का पकड़ा कॉलर, जान से मारने का लगाया आरोप

Published

on

मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ग्राम प्रधान जीजा पर जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला कोर्ट से लौट रही थी।

महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान व्यास बिंद और उनके साथी ने उसे जबरन वाहन में खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान महिला ने ग्राम प्रधान का कॉलर पकड़ लिया, जिससे तिराहे पर यातायात बाधित हो गया।

सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सड़क किनारे किया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी ग्राम प्रधान वहां से फरार हो गया।

Advertisement

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की। महिला ने बताया कि वह कोर्ट में प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दाखिल करने गई थी। वहीं, पहाड़ी विकास खंड के कुछ ग्राम प्रधान पुराने भुगतान के मामले में जिलाधिकारी से मिलने आए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa