Connect with us

गाजीपुर

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क, चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में गुरुवार को मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

इस अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं, ताकि महिलाएं किसी भी संकट की स्थिति में सही समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page