गोरखपुर
महिलाओं की सफलता दूसरे महिला और पूरे समाज के लिए होता है प्रेरणा : चारु चौधरी
मातृ शक्ति सदैव पूजित – मंकेश्वर नाथ पांडे
गोलाबाजार (गोरखपुर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान करने का दिन है। महिलाओं की सफलता दूसरे महिला और पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर एमजी इंटर कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हाल में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था आधारशिला द्वारा आयोजित स्व• उमा रानी बनर्जी स्मृति मातृ शक्ति सम्मान 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने व्यक्त करते हुए कहा।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ ही स्व• उमा रानी बनर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय सुर साधिका हृदया त्रिपाठी के स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तबला वादक जय डे, उसके उपरांत डा. सरिता सिंह ने स्वरचित काव्य रचना प्रस्तुत किया।
सम्मान समारोह में समाज में विशिष्ट पहचान बनाने एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने वाली रीना जायसवाल, अर्जुमन बानो एवं सुश्री प्रिया कुमारी को स्व• उमा रानी स्मृति मातृ शक्ति सम्मान 2026 के रूप में मुख्य अतिथि चारु चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष मनकेश्वर पांडे तथा आधारशिला के अध्यक्ष डॉ रूप कुमार ने पटका ओढ़ाकर उन्हें सम्मान पत्र के साथ चित्र शिल्पी विष्णु देव शर्मा के द्वारा बनाया चित्र प्रदान किया।
संस्था के संरक्षक प्रोफेसर डा. ए के सिंह ने कहा महिलाओं के जागरूक और शिक्षित होने से समाज और राष्ट्र का विकास होता है। संस्थाध्यक्ष सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. रूप कुमार बनर्जी ने कहा आज का दिन महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान करने का है। बड़ा सोचो, बड़ा करो, सफलता अच्छे विचार से शुरू होता है।
सचिव दीपक चक्रवर्ती ‘निशांत’ ने कहा कि आज का दिन महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने का सपना देखना और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने का दिन है। समाजसेविका चैताली बनर्जी ने कहा कि जीवन में अच्छे सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती, बस उसे देखने के लिए हौसला चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक समाजसेवी मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं शक्ति, साहस और अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं एवं सचमुच हमारे लिए खुशी की बात है कि नारी शक्ति उन्नत है।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ कवियत्री सुश्री डा. चेतना पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डा. रेखा रानी शर्मा, ज्योतिर्विद प्रभात त्रिपाठी, विरेन्द्र कुमार पाल, अरविंद सिंह, डी पी मौर्या, प्रतिमा चक्रवर्ती, सारिका राय, अनिता रानी, रामानन्द वर्मा, सुभाष चन्द्रा, सत्य शरण दास, एलिसा डे, जय डे, कवियत्री डा. सरिता सिंह, कवियत्री प्रेम लता रसविन्दु, चित्र शिल्पी डा. विष्णुदेव शर्मा, डा. शोभित श्रीवास्तव, विनय कुमार शर्मा, सुबास चन्द्रा, रंजना सिंह, संगीता त्रिपाठी, कु. वैश्णवी, विश्वेश कुमार, आशीष रुंगटा, आदि उपस्थित रहे।
