Connect with us

वायरल

महाकुंभ का निमंत्रण लेकर कयी राज्यों में जायेंगे योगी सरकार के मंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

केशव प्रसाद मौर्य को तेलंगाना, बृजेश पाठक को सौंपी गयी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

योगी सरकार के मंत्री आज से महाकुंभ का निमंत्रण लेकर विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तेलंगाना की जिम्मेदारी संभालेंगे, वहीं ब्रजेश पाठक को महाराष्ट्र, स्वतंत्रदेव सिंह को मध्य प्रदेश, और एके शर्मा को गुजरात में महाकुंभ का निमंत्रण लेकर जाना होगा। यह भ्रमण कार्यक्रम 30 दिसंबर तक जारी रहेगा। सीएम योगी खुद भी कुंभ से जुड़े रोड-शो में भाग ले सकते हैं।

Loading...

इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर सिक्किम, राकेश सचान और दयाशंकर सिंह बिहार व पश्चिम बंगाल, और दयाशंकर मिश्र दयालु त्रिपुरा में महाकुंभ का निमंत्रण लेकर जाएंगे। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और मंत्रियों का यह दौरा कुंभ के प्रति आस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page