Connect with us

वायरल

मशहूर सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है। वे 71 साल की थीं। सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी बल्कि अपनी सिंगिंग के जरिए भी उन्होंने लोगों के दिलों को जीता था। सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

Loading...

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। सुलक्षणा, एक्ट्रेस विजेता पंडित और म्यूजिक कम्पोज़र जोड़ी जतिन-ललित की बहन थीं। सिंगर के भाई ललित पंडित ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण 6 नवंबर रात 8 बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा। इस खबर के आने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page