Connect with us

मऊ

मधुबन में पुलिस ने किया जुआ रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Published

on

मधुबन (मऊ)। बुधवार की देर शाम पुलिस ने उसुरी शिव मंदिर परिसर में जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उन्हें 52 ताश पत्ते, फड़, 36,940 रुपये की नगदी और एक बाइक के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना पर की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया, जबकि बाइक को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

मधुबन थाना के उप निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय और राजेश सिंह सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध वाहन चेकिंग के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उसुरी शिव मंदिर परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में विशाल मल्ल, ज्ञान प्रकाश मल्ल और विजय मद्धेशिया शामिल हैं। इनके पास से 33,500 रुपये की नकदी, 3,440 रुपये और 52 ताश पत्ते बरामद हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa