Connect with us

मऊ

मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 से 22 फरवरी तक, नकल पर जीरो टॉलरेंस

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक जनपद में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी मदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने परीक्षा से जुड़े शासन और मदरसा बोर्ड के सभी निर्देशों की जानकारी दी।

इसमें वेब कास्टिंग, ऑनलाइन उपस्थिति, परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, एडमिट कार्ड का मिलान और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने जैसे निर्देश शामिल थे।मुख्य राजस्व अधिकारी ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट, खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

Loading...

परीक्षा को यूपी बोर्ड की तर्ज पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संपन्न कराया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा को पूरी गंभीरता और निष्ठा से संपन्न कराएं। इस बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page